मध्य प्रदेश : मैहर में तीन मंजिल इमारत ढही

सतना, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। सतना जिले की धार्मिक नगरी मैहर में शनिवार को हाउसिंग बोर्ड की नवनिर्मित तीन मंजिला इमारत ढह गई है।

इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, आवासीय बोर्ड की नवनिर्मित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत में कई मजदूरों के परिवार रहते थे। मलबे में इन परिवारों के सभी सदस्यों के दबने की खबर है।

राहत व बचाव कार्यो में अब तक चार लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संवाददाताओं से चर्चा के दौरान भवन ढहने की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

हादसे की विस्तृत जानकारी मंगाई गई है। चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493