बिहार : पानी से भरे गड्ढे में पलटी वैन, 4 की मौत

भागलपुर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के अकबर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक वैन के पानी से भरे गड्ढे में पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

ये सभी लोग देवघर से पूजा कर वापस सुल्तानगंज लौट रहे थे।

अकबर नगर के थाना प्रभारी श्यामल किशोर ने बताया कि सुल्तानगंज के कई लोग एक वैन पर सवार होकर देवघर और बासुकीनाथ से पूजा कर वापस लौट रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 80 पर भवनाथपुर गांव के पास वाहन से चालक का नियंत्रण हट गया और यह 15 फुट गहरे गड्ढे में पलट गई।

किशोर ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए।

मृतकों में तीन बच्चे और एक वृद्घ महिला शामिल है। सभी शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493