कनाडा : भारतवंशी सिख सांसद सदन की पहली महिला नेता

ओटावा, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मूल की कनाडाई सिख कैबिनेट मंत्री बर्दिश चग्गर को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में सरकार का नया नेता चुन लिया गया है। चग्गर कनाडाई संसद में यह पद हासिल करने वाली पहली महिला हैं।

‘सीबीसी डॉट सीए’ के मुताबिक, ओटावा के रिड्यू हॉल में शपथ ग्रहण समारोह के बाद चग्गर ने कहा, “यह एक बड़ा अवसर है। मैं अपनी पूरी जिंदगी राजनीति में रही हूं।”

चग्गर ने सदन के नेता डोमिनिक लेब्लांक का स्थान लिया है।

चग्गर ने कहा, “मैं जानती हूं कि लोकतंत्र कैसा होना चाहिए। लोकतंत्र कनाडाइयों के अनुरूप होना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री का यही नेतृत्व है।”

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो ने विश्वास जताया है कि चग्गर एक ‘योग्य उत्तराधिकारी’ साबित होंगी।

चग्गर 2015 में टड्रो के मंत्रिमंडल में शामिल हुई थीं।

चग्गर का लघु व्यापार और पर्यटन मंत्री के रूप में संक्षिप्त कार्यकाल रहा है।

वह अपने नए पद के साथ ही उस पद पर भी बनी रहेंगी।

वॉटरलू क्षेत्र में जन्मी और पली-बढ़ीं चग्गर ने युनिवर्सिटी ऑफ वॉटरलू से शिक्षा हासिल की है, जहां वह यंग लिबरल्स की अध्यक्ष भी रही थीं।

चग्गर ने 2013 में टड्रो के चुनाव अभियान में स्वयंसेवक के रूप में भी काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493