उप्र : मूसलाधार बारिश से दर्जनों गांव बने टापू (फोटो सहित)

गांव कम्हरिया स्थित बांध में लबालब पानी भर जाने से आस-पास के गांवों में खतरा मंडरा रहा है। कम्हरिया सिलौली मांचा खडेही लोधन, मझगवां, असुई गावों में रातों को मुनादी पीट कर जगाया जा रहा है।

लोग अपने घरों में रातें जागकर काट रहे हैं तथा बांधों के आस-पास ग्रामवासी खुद सुरक्षा दे रहे हैं। मौदहा से कम्हरिया बिंवार मार्ग बंद हो चुकी है। गावों का कस्बा से संपर्क टूट गया है। यही स्थिती मौदहा के गांव परछा की है जो की एक टापू में तब्दील हो गया है।

गांव जाने के दोनों रास्तों में चंद्रावल नदी ने अपना कहर बरपा दिया है, जिससे सड़क से लगभग पांच मीटर ऊपर पानी बह रहा है। इसी के साथ पढोरी कपसा और सिसोलर मार्ग भी पूरी तरह बारिश के चलते बंद है, जिससे इन सभी गावों का कस्बा से संपर्क टूट चुका है।

ग्राम इचैली, नायकपुरवा में शुक्रवार की रात मौदहा के एसडीएम ने ग्रामीणों की मदद से नाव डालकर घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं इचैली के इंटर कॉलेज जलाशय में तब्दील हो गया, जिससे ऑफिस के दस्तावेज भी नष्ट हो गए।

वहीं एक बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ श्याम नाले से गुजर रहा था। भीषण बहाव की चपेट में आने से उसकी मोटरबाइक अनियंत्रित हो गई। उसने अपनी जान बचाते हुए बाइक को छोड़ दिया, जिससे मोटरबाइक बह गई। भयंकर बारिश से कस्बे के कई इलाकों में पानी भर गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493