त्रिनिदाद टेस्ट : बारिश ने धोया तीसरे दिन भी खेल (लीड-1)

पोर्ट ऑफ स्पेन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वींस पार्क ओवल मैदान पर चल रहे चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच के तीसरे दिन शनिवार को बारिश और गीले मैदान ने खेल को मुमकिन नहीं होने दिया। दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी एक भी गेंद नहीं फेंकी गई।

बारिश के कारण दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और दोनों टीमें बिना अभ्यास करे ही होटल लौट गई थीं।

वेस्टइंडीज ने पहले दिन 66 रनों पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद आई बारिश ने खेल पर विराम लगा रखा है।

शनिवार की सुबह थोड़ी देर आसमान साफ रहा और बारिश रुकी रही। हालांकि मैदानकर्मी जब तक गीले मैदान को सुखाते फिर से बारिश आ गई अंपायरों ने दिन का खेल खत्म करने का फैसला कर लिया।

अगले दो दिन तक बारिश के जारी रहने की संभावनाएं व्यक्त की गई है।

चार मैचों की श्रृंखला में भारत पहले 2-0 से श्रृंखला अपने नाम कर चुका है, लेकिन भारत यदि यह मैच नहीं जीत पाता है तो आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में सौगात में मिला शीर्ष स्थान गंवा देगा और पाकिस्तान शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493