नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रगति मैदान के हॉल संख्या 7 एएबीएसी मंे ‘इंडियन फार्मा एक्सपो 2016’ का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन सीआईएमएस मेडिका इंडिया की प्रबंध निदेशक, डॉ. मोनिका भट्ट सहित कई गणमान्य लोग करेंगे।
यहां जारी एक बयान के अनुसार, तीन दिवसीय फार्मा एक्सपो में विश्वस्तरीय फार्मा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सभी प्रतिष्ठित कंपनियां अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी।
मेक इन इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 तक भारत विश्व में दवाओं का तीसरा बड़ा बाजार होगा, और 45 अरब डॉलर का राजस्व फार्मा सेक्टर से आएगा।
इस एक्सपो में फार्मा उद्योग से जुड़ीं लगभग 63 कंपनियां भाग ले रही हैं। इंडियन फार्मा एक्सपो का यह पांचवा संस्करण है। इस संस्करण में विभिन्न श्रेणी के लिए 22 अक्टूबर, 2016 को ‘बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2016’ का भी आयोजन किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath