चंडीगढ़, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बलों ने चार किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एन.पी. नेगी ने रविवार को बताया कि अमृतसर सेक्टर के उधार धारीवाल क्षेत्र से हेरोइन जब्त की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमल 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।
बीएसएफ जवानों ने सीमा बाड़ के पास कुछ फेंके जाने की आवाज सुनी।
माना जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से तस्कर भारत की ओर हेरोइन से भरे पैकेट फेंक रहे थे।
बीएसएफ ने इस साल अबतक पंजाब में सीमा पर 161 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है।
dharmpath.com dharmpath