उप्र : विदेशी नागरिक को बंधक बना लूटा

कानपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। ‘अतिथि देव भव:’ अर्थात मेहमान भगवान के समान हैं, उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। इस शब्द को कलंकित करते हुए देश भ्रमण पर फ्रांस से आए नागरिक को असलाहधारी बदमाशों ने कार में बंधक बना लूटपाट कर हाइवे पर फेंक दिया।

कानपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। ‘अतिथि देव भव:’ अर्थात मेहमान भगवान के समान हैं, उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। इस शब्द को कलंकित करते हुए देश भ्रमण पर फ्रांस से आए नागरिक को असलाहधारी बदमाशों ने कार में बंधक बना लूटपाट कर हाइवे पर फेंक दिया।

शहर का सम्मान बचाने के लिए राहगीर पीड़ित विदेशी को थाने ले गया। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। मूलरूप से फ्रांस के रहने वाले क्वेसिन माइकल एक माह पूर्व भारत दर्शन के लिए दिल्ली एयरपोर्ट आए थे। उनके साथ कई विदेशी नागरिक थे।

माइकल ने बताया कि वह कानपुर के प्रसिद्ध मंदिर इस्कॉन व जेके मंदिर ऐतिहासिक बिठूर की धरती के इतिहास को जानने के लिए आए थे। वह नौबस्ता स्थित बाजार में घूम रहे थे। तभी असलाहधारी बदमाशों ने माइकल को दबोच लिया और कार में बैठाकर हाइवे ले गए।

हाइवे पर मारपीट कर बदमाशों ने भारतीय मुद्रा 5800 रुपये, 100 यूरो के साथ केड्रिट कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस समेत मोबाइल लूट लिया और घाटमपुर हाइवे पर फेंक भाग निकले।

लूट का शिकार पीड़ित विदेशी नागरिक मदद के लिए सड़क पर चिल्लाता रहा। शोरगुल सुनकर राहगीर बाइक सवार ने विदेशी नागरिक की बात सुनी और घाटमपुर थाने ले गया। पुलिस ने विदेशी नागरिक का बयान दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि विदेशी नागरिक से हुई लूटपाट के मामले की जानकारी आलाधिकारियों को देते हुए फरार अज्ञात लुटेरों की तलाशी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493