लखनऊ, 23 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है।
बीते 24 घंटों से रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी और बारिश होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, आज दिन में बादल छाए रहेंगे और दो दिनों तक रूक-रूककर बारिश का दौर जारी रहेगा।
इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी और धूप तथा उमस से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath