सोनिया ने जनमाष्टमी पर राष्ट्र को बधाई दी

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को जनमाष्टमी के अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी है।

सोनिया ने कहा, “उम्मीद करती हूं कि लोग पूरे जोश और उत्साह से जनमाष्टमी मनाएंगे और भागवान कृष्ण की उन नसीहतों को याद रखेंगे, जो उन्होंने भगवत गीता में दी थी।”

सोनिया ने साथ ही कहा कि उन नसीहतों में से एक सीख ‘कर्मण्ये वाधिकारस्ते’ (कर्म करो, फल की इच्छा मत करो) भी थी।

सोनिया ने कहा कि भगवान कृष्ण ने अपनी आध्यात्मिक शक्ति से लोगों को प्रेरित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493