नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से गंगा नदी की गाद (सिल्ट) की सफाई कराने का अनुरोध किया। पार्टी ने कहा कि गाद के कारण हर साल बाढ़ आ रही है।
माकपा ने कहा कि अगर बाणसागर बांध से ठीक ढंग से पानी छोड़ा गया होता तो बिहार में बाढ़ से हुई क्षति को नियंत्रित किया जा सकता था।
वामपंथी पार्टी ने बिहार में बाढ़ से हुई बर्बादी पर गहरी चिंता जताई। पार्टी के अनुसार, राज्य के 12 जिलों में बाढ़ से 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 35 लाख लोग प्रभावित हैं।
बिहार सरकार से तत्काल राहत प्रदान करने और बाढ़ में अपना सब कुछ गंवाने वालों को पर्याप्त क्षतिपूर्ति देने की मांग करते हुए पार्टी ने कहा कि अपर्याप्त राहत कार्य के बारे में बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही हैं, जो दुखद हैं।
dharmpath.com dharmpath