नई दिल्ली/श्रीनगर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचीं। उम्मीद की जा रही है कि वह शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी और कश्मीर घाटी में हालात पर चर्चा करेंगी।
दिल्ली में श्रीनगर के सरकारी सूत्रों ने कहा कि महबूबा मोदी से उनके 7 रेसकोर्स आवास पर मिलेंगी।
महबूबा की मोदी के साथ बैठक ऐसे समय में होगी, जब हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय कश्मीर दौरे से लौटे हैं। हालांकि उनके दौरे के बावजूद कश्मीर में हालात जस के तस हैं और अलगाववादियों ने आंदोलन का रास्ता नहीं छोड़ा है।
कश्मीर में आठ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से हिंसक प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन की वजह से घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त है और हिंसक प्रदर्शन में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath