नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।”
यहां दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।
इससे पहले शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath