बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, पूर्णिया का 33.5 डिग्री और गया का 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493