राष्ट्रपति ने नालंदा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में डिग्रियां प्रदान कीं

बिहारशरीफ, 27 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को नालंदा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के पहले बैच के कुल 12 छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें डिग्रियां प्रदान कीं। सम्मानित छात्रों में दो को मुखर्जी ने स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस मौके पर सभी छात्रों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने नालंदा विश्वविद्यालय के पहले बैच के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पुराने नालंदा विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक महत्व रहा है। बिहार में नालंदा और विक्रमशिला जैसे ऐतिहासिक महत्व के विश्वविद्यालय रहे हैं। उन्होंने वर्तमान नालंदा विश्वविद्यालय को सपना साकार होने जैसा बताया।

इससे पहले मुखर्जी पटना से विशेष हेलीकॉप्टर से राजगीर पहुंचे। राष्ट्रपति का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति जॉर्ज यीओ और उप कुलपति गोपा सबरवाल ने किया।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने नालंदा विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास भी किया।

इस मौके पर नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन, डॉ. मेघनाथ देसाई, राज्यपाल रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के कई मंत्री और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नालंदा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में आठ देशों के प्रतिनिधिमंडल और राजदूत भी शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493