नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप है।
न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। दोपहर या शाम में हल्की बारिश भी हो सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath