बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से हल्की बदली छाई हुई है लेकिन वातावरण में नमी के कारण उमस भरी गर्मी है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

इसके अलावा गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री तथा मोतिहारी का 25़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गया का 36.3 डिग्री और भागलपुर का 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 45.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493