भोपाल में खून से लथपथ मिली 3 साल की मासूम

भोपाल, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बरखेड़ी क्षेत्र में झाड़ियों में बुधवार सुबह एक तीन वर्षीय मासूम बालिका खून से लथपथ मिली। उसे गंभीर हालत में सुल्तानिया अस्पताल में पहुंचाया गया।

बरखेड़ी निवासी ज्योत्सना नामक महिला बुधवार की सुबह घर से निकली तो उन्होंने देखा कि झाड़ियों में एक बालिका पड़ी हुई है और उसके शरीर से रक्त बह रहा है। ज्योत्सना ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने बालिका के गंभीर हालत में होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने के बाद वह पुलिसकर्मियों के साथ बालिका को लेकर ऑटो रिक्शा से सुल्तानिया अस्पताल पहुंचीं।

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने बालिका के गंभीर हालत में झाड़ियों में मिलने के बारे में संवाददाताओं से कहा कि बालिका की पहचान नहीं हो पाई है। उसे बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493