जीटीबी अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर 5वें तल से गिरे, मौत

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक की बुधवार को अस्पताल भवन की पांचवीं मंजिल से रहस्यमय परिस्थिति में गिरने से मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

डॉ. आर. के. चौधरी अस्पताल भवन से लगभग 11 बजे सुबह में गिरे।

पुलिस ने कहा, “हम इसकी जांच में लगे हैं कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या का प्रयास। डॉक्टर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की अभी भी जांच चल रही है, हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।”

अपनी प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कहा कि 61 वर्षीय वरिष्ठ चिकित्सक पर सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493