नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे तक 63.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath