नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के दौरे पर आए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बााद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मिस्र एशिया और अफ्रीका के बीच एक प्राकृतिक सेतु है।
प्रतिनिधिमंडलस्तर की वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मोदी ने कहा, “बातचीत के दौरान मैंने और राष्ट्रपति सीसी ने हमारे सहयोग के कई स्तंभ खड़े करने पर सहमत हुए हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ प्राचीन और गौरवान्वित सभ्यताओं के रूप में हमने दोनों देशों के लोगों के बीच और संबंध बनाने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान आसान बनाने के निर्णय लिए हैं।”
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आमंत्रण पर अल-सीसी भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार शाम राष्ट्रपति अल-सीसी से मुलाकात की थी और बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने भारत और मिस्र के बीच संबंधों को पुराना और लोचदार बताया था।
राष्ट्रपति मुखर्जी अल-सीसी के सम्मान में शुक्रवार शाम भोज दे रहे हैं।
साल 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के भारत दौरे के बाद यह मिस्र के किसी राष्ट्रपति का पहला द्विपक्षीय दौरा है।
dharmpath.com dharmpath