उप्र : पिता ने 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, जान गई

एसपी अजय कुमार साहनी मुताबिक, आरोपी पिता अपने परिवार के साथ देवगांव में सेराजूद्धीन के यहां किराये पर रहता है। गुरुवार देर रात वह अपनी 12 साल की बेटी सोनू (काल्पनिक नाम) को अचानक पीटने लगा और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

नाबालिग की चीख सुनकर उसकी मां उसे बचाने के लिए आई, लेकिन आरोपी पिता ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। वहशी पिता की हैवानियत से बेटी की हालत बिगड़ गई।

मां ने आनन-फानन बेसुध हालत में अपनी बेटी को पास ही एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कलयुगी पिता पर दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार सुबह उसे बहादुरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493