उप्र : शाहजहांपुर के बकरे की पीठ पर लिखा है ‘अल्लाह’

एक साल पहले जन्मे इस बकरे की पीठ पर अपने आप ‘अल्लाह’ शब्द उभर कर सामने आया है, जिसके चलते ये बकरा गांव से लेकर शहर तक चर्चा का विषय बन गया है।

राजेश ने बताया कि वैसे तो बकरे में बचपन से ही पीठ पर कुछ लकीरें उभरने लगीं तो घरवालों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जब पड़ोस के मुस्लिम भाइयों की नजर इस बकरे पर पड़ी तो वे देखकर हैरान रह गए।

इन दिनों इस अनोखे बकरे को देखने के लिए तांता लगा रहता है। खास बात यह है कि बकरीद का त्योहार नजदीक है, इसलिए इस बकरे की कीमत लाखों रुपये पहुंच गई है। कुछ जानकार तो इस बकरे की कीमत करोड़ों रुपये में आक रहे हैं। यही कारण है कि इस बकरे के मालिक राजेश बकरे की सुरक्षा के साथ-साथ उसके खान-पान का विशेष ध्यान दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493