वियनतियाने, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। लाओस की राजधानी वियनतियाने में मंगलवार से गुरुवार तक चलने वाली आसियान की 28वीं और 29वीं शिखर बैठक और 11वीं पूर्व एशिया शिखर बैठक के लिए क्षेत्रीय और विश्व के नेताओं के यहां पहुंचने से पहले सोमवार को पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया से आए वरिष्ठ अधिकारी यहां बैठक कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस सम्मेलन में कई क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नेता भाग लेने वाले हैं। सोमवार को हो रही अधिकारियों की इस बैठक में शिखर बैठक की तैयारियों और उसके मसौदे पर बातचीत होगी, जिसमें 10 देशों के नेता शामिल होंगे।
इस दौरान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के विदेश मंत्रालय के साथ ही व्यापार, वाणिज्य और आर्थिक मामलों के मंत्री भी यहां आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) व्यापार और निवेश सम्मेलन 2016 में मिल रहे हैं, जिसका उद्घाटन सोमवार को लाओस के प्रधानमंत्री थोंगलौन सिसौलिथ कर रहे हैं।
इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 10 सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुख मंगलवार को वियनतियाने पहुंच रहे हैं। इनमें चीन के राष्ट्रपति ली केकियांग के साथ ही आसियान वार्ता के भागीदार देशों आस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के नेता भी शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath