उप्र : करारी स्टेशन पर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

मृतक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जब इसकी जानकारी बसपा विधायक कृष्णपाल राजपूत और व्यापारी नेता राघव वर्मा को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस से कहकर शव को नीचे उतरवाया। शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

जनपद के थाना सीपरी बाजार अंतर्गत करारी स्टेशन पर कुछ लोगों ने सुबह लगभग 6 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 पर चिरौल के पेड़ से युवक का शव लटकते देखा। यह देख इसकी सूचना स्टेशन के प्वांइट्स मैन एनथोनी को दी गई। वह मौके पर पहुंचे और आरपीएफ व जीआरपी समेत संबधित थाने की पुलिस को अवगत कराया।

आरपीएफ का सिपाही तुरंत मौके पर पहुंच गया। इसके बाद सीपरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन सीपरी बाजार थाने की पुलिस ने प्लेटफार्म को जीआरपी के दायरे में आने का कारण बताते हुए शव को उतारने से इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

मृत युवक कत्थई और क्रीम रंग की चेक वाली शर्ट और काले रंग का पैंट पहने हुए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493