उप्र : लखनऊ में उमस बढ़ी, पूर्वांचल में हल्की बारिश

लखनऊ, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से तेज धूप निकलने के कारण उमस में इजाफा हुआ है।

प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में कुछ जगहों पर धूप खिलेगी जबकि पूर्वांचल के कुछ जिलों में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी जारी है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्घि होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.2 डिग्री, बनारस का 20.5 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493