आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका संघ की अध्यक्ष किरन वर्मा ने कहा, “प्रदेश सरकार ने सेविकाओं के हित में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। मांगों को लेकर 9 दिन धरना देने के बाद कृषि उत्पादन आयुक्त से वार्ता कराई गई थी। आयुक्त से 15 दिनों में कुछ मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला था। लेकिन अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।”
किरन ने कहा कि उन्हें कई और कर्मचारी संगठनों को समर्थन मिला है। जल्द ही आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि शासनादेश जारी होने पर ही आंदोलन खत्म होगा।
हजारों महिला प्रदर्शनकारियों में रमा पाण्डेय, कुमुस वर्मा, मीरा अवस्थी, सुमन यादव, रंजना चौहान, वंदना पाण्डेय व सरला भी शामिल रहीं।
dharmpath.com dharmpath