धर्मशाला, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मंगलवार को 18 दिवसीय यूरोप दौरे के लिए उड़ान भरी।
दलाई लामा अपने इस यूरोप दौरे के दौरान बेल्जियम, फ्रांस और पोलैंड की यात्रा करेंगे।
दलाई लामा कार्यालय के अनुसार, अपने इस यूरोप यात्रा के दौरान दलाई लामा धर्म से हटकर नैतिक मूल्यों पर सार्वजनिक चर्चाएं भी करेंगे और यूरोपीय संसद का दौरा करेंगे।
इस दौरान वह आठ सितंबर को ब्रसेल्स में तीन दिवसीय तिब्बत समर्थक सम्मेलन के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वह दो दिन के कार्यक्रम के तहत 13 सितंबर को पेरिस पहुंचेंगे। पेरिस में वह तिब्बती समुदाय को संबोधित करेंगे।
इसके बाद 15 से 19 सितंबर के बीच दलाई लामा स्ट्रॉसबर्ग में होंगे, जहां वह यूरोपीय संसद का भी दौरा करेंगे।
यहां से वह दो दिवसीय यात्रा पर पोलैंड के रोक्लाव जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि दलाई लामा 1959 से तिब्बत छोड़कर भारत में शरण लिए हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath