नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लाओस के लिए रवाना हो गए, जहां वह 14वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
मोदी लाओस में बुधवार को भारत-दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस लेंगे, जबकि गुरुवार को वह पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में 10 दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों- इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम तथा थाईलैंड के नेता हिस्सा लेंगे।
वहीं, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में 10 एशियाई राष्ट्रों के नेता हिस्सा लेंगे, जिनमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और रूस शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath