बिहार में बारिश के आसार

पटना, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार देर शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश बुधवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार जताए हैं। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री तथा गया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

एक दिन पूर्व मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, गया का 27.7 डिग्री और भागलपुर का 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 9.10 मिलीमीटर, पटना में 16.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493