फुटबाल : विश्व कप क्वालिफायर में फ्रांस-बेलारूस ने खेला ड्रॉ

मिंस्क, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरो कप में उप-विजेता रही फ्रांस का यहां विश्व कप क्वालिफायर में बेलारूस के साथ हुआ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर छूटा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को हुए इस मुकाबले में दोनों ही टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं।

बेलारूस ने आक्रामक शुरुआत की और अधिकतर समय फ्रांस पर हावी रहा।

लेकिन दूसरे हाफ फ्रांस ने वापसी करते हुए मैच पर बेहतर नियंत्रण हासिल कर लिया। हालांकि, इसके बावजूद टीम एक भी गोल दागने में नाकामयाब रही।

बेलारूस के गोलकीपर आंद्रेई गोरबुनोव ने इस मुकाबले में कई बेहतरीन बचाव के नजारे पेश किए।

विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप-ए में फ्रांस अब तक केवल एक अंक हासिल कर सका है। सात अक्टूबर को उसका मुकाबला बुल्गारिया से होगा।

सात अक्टूबर को ही बेलारूस का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493