मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रूप दुर्गापाल का कहना है कि उन्हें दादा ने किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रूप दुर्गापाल का कहना है कि उन्हें दादा ने किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
टीवी धारावाहिकों ‘बालिका वधू’ और ‘स्वरागिनी’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली रूप अपने दिवंगत दादा डी. एस. भट्ट की प्रशंसा करती हैं।
अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, “वह अपनी ईमानदारी, अनुशासन और बॉस के तौर पर जाने जाते थे। मुझे ऐसे शिक्षित परिवार का हिस्सा होने पर हमेशा गर्व होता है।”
रूप कहती हैं कि उन्हें किताबें पढ़ने की प्रेरणा उनके दादा जैसे पढ़ाकू पाठक से मिली। वह कौन पहले किताब खत्म करेगा, इस बात को लेकर अक्सर मुकाबला करते थे।
फिलहाल वह टीवी धारावाहिक ‘गंगा’ में नजर आ रही हैं।
dharmpath.com dharmpath