मणिपुर : सीमावर्ती कस्बे में स्वाइन फ्लू से सूअरों की मौत

इंफाल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर-म्यांमार सीमा से लगे एक मोरेह कस्बे में स्वाइन फ्लू के प्रकोप से कई सूअरों की मौत हो गई है।

जिला प्रशासन ने स्थिति के पूरी तरह से नियंत्रण में आने तक सीमा पार से सूअर के बच्चों और मांस के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

स्थानीय लोगों ने आईएएनएस को बुधवार को बताया कि यह प्रकोप कुछ दिनों पहले सामने आया।

अपने सभी पांच सूअरों को खो चुकी एक स्थानीय महिला एल. हाओकिप ने कहा, “पहले सूअरों ने खाना बंद कर दिया फिर उनमें सुस्ती आ गई। वे सुस्त रहने लगे और अंतत: उनकी मृत्यु हो गई।”

स्थानीय लोगों ने कहा कि वे अपने सूअरों के इलाज के लिए सीमावर्ती कस्बे के पशु चिकित्सालय गए, जहां पशुचिकित्सक ने उन्हें बताया कि कि इस प्रकोप को रोकने के लिए कोई दवाई या टीका नहीं है।

वरिष्ठ अधिकारी ने इंफाल में आईएएनएस से कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

एक अधिकारी ने कहा, “यदि यह हालत एक या दो दिन में नहीं रोकी गई तो अतिरिक्त पशु चिकित्सक वहां भेजे जाएंगे और दिल्ली से टीके मंगाए जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493