नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 9 और 10 सितंबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। 9 सितंबर को राष्ट्रपति वेलिंग्टन (नीलगिरी) स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज को ध्वज (कलर्स) प्रदान करेंगे।
राष्ट्रपति 10 सितंबर को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में ग्रीष्मकालीन सत्र की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे। उसी दिन राष्ट्रपति चेन्नई में करूर वैश्य बैंक के शताब्दी समारोह में भी भाग लेंगे।
dharmpath.com dharmpath