नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को यहां ई-ऑफिस पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया। यह कार्यशाला भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा आयोजित की गई।
इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमें ई-ऑफिस को अपना लेना चाहिए और यह संस्कृति का एक हिस्सा बन जाना चाहिए तथा इसके साथ ही इसे संस्थागत रूप दिया जाना चाहिए।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया कोई भी प्रयास नागरिक केन्द्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिक केन्द्रित होने का मतलब यही है कि इसे अनिवार्य रूप से युवाओं पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने सरकार के कामकाज में ई-ऑफिस के कार्यान्वयन में युवा सहायक सचिवों द्वारा दिखाए गए उत्साह एवं दिलचस्पी पर खुशी व्यक्त की।
dharmpath.com dharmpath