मेघालय में अगवा 3 लोगों के शव बरामद

तूरा (मेघालय), 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मेघालय में एक आपराधिक गिरोह द्वारा अगवा तीन लोगों के शव यहां बरामद किए गए। मृतकों में एक नाबालिग भी है।

वेस्ट गारो हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख मुकेश कुमार सिंह ने कहा, “हमने वेस्ट गारो हिल्स के दिपलीपाड़ा के जंगल से गुरुवार को उन तीन लोगों के शव बरामद किए हैं, जिन्हें 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा किया गया था। चार अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के बीच शवों की बरामदगी सामने आई है।”

उन्होंने कहा कि अपराधियों के एक गिरोह ने तीनों – एक कसाई के बेटे सुलेमान शेख (15), जितू ऋषि तथा बालसरंग डी.संगमा-को 27 अगस्त को खेपाड़ा गांव से अगवा किया था और उन्हें छोड़ने के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

दिलचस्प बात यह है कि अगवा किए गए किसी भी व्यक्ति के परिजन ने उन्हें अगवा किए जाने की पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। लेकिन पुलिस ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

शुरुआत में अपहर्ताओं ने कसाई से उसके बेटे की सलामती के लिए 30 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। अगवा व्यक्ति के परिजनों द्वारा सौदेबाजी के बाद गिरोह के सदस्यों ने फिरौती की रकम घटा कर तीन लाख कर दी थी।

सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में अब तक चार लोगों-तेंगराक बी मारक, एमिल एम मारक, गलसेंगबाथ एम मारक तथा क्रिस्टोन एम संगमा को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, “उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493