बिहार में आंशिक बदली

पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक तौर पर बदली छाई रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है। सोमवार को राज्य के कुछ स्थानों में भारी बारिश के आसार हैं।

पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 35.5 डिग्री और भागलपुर का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे में पटना में 2.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493