गुड़गांव, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां एक बिजली मरम्मतकर्ता को एक 16 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है।
पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले ही मणिपुर से यहां आई किशोरी ने एस. दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपी पीड़िता की बड़ी बहन के ससुराल पक्ष से रिश्तेदार है।
डीएलएफ के फेज-1 पुलिस थाने के प्रभारी अमित कुमार ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोस्को) के तहत मामला दर्ज करने के बाद दास को गिरफ्तार कर लिया गया।
dharmpath.com dharmpath