भोपाल, 12 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की बधाई दी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति विश्वास और समर्पण का प्रतीक पर्व है। सबको साथ लेकर चलने, त्याग और बलिदान का पैगाम देता है। यह समाज में त्याग, सहानुभूति और भाईचारे का प्रतीक है। यह सच्चाई और दया के मूल्यों को बढ़ावा देने का अवसर है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
राज्यपाल कोहली ने अपने संदेश में कहा है कि ईदुज्जुहा का त्यौहार मानवता की रक्षा के साथ-साथ, बलिदान, त्याग और जनसेवा की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा है, “हमारे देश में सभी त्यौहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की परम्परा है।”
राज्यपाल ने त्योहार के मौके पर सभी नागरिकों के सुख और समृद्धि की मंगल-कामना की है।
dharmpath.com dharmpath