मप्र में गर्मी, उमस बढ़ी

भोपाल, 13 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रीवा, शहडोल व जबलपुर संभागों के अलावा बैतूल, बुरहानपुर व खंडवा में बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 26.2 डिग्री और जबलपुर का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री, इंदौर का 31.2 डिग्री, ग्वालियर का 36.3 डिग्री और जबलपुर का 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493