फर्नाडीस को एनरीक के करार को आगे बढ़ाने की उम्मीद

बार्सिलोना, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना के खेल निदेशक रॉबर्ट फर्नाडीस ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि कोच लुइस एनरीक जून 2017 में अपना अनुबंध समाप्त होने के बाद इसे नवीनीकृत करेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फर्नाडीस और बार्सिलोना के पेशेवर खेल निदेशक अल्बर्ट सोलर ने माना कि एनरीक के अनुबंध का नवीनीकरण करना क्लब के महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है।

दोनों ने हालांकि, स्पेनिश कोच के साथ इस बारे में बातचीत से संबंधित किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी।

फर्नाडीस ने कहा कि क्लब के मुख्य कोच को एनरीक की तरह आत्मविश्वास से भरपूर, खुश व रोमांचित होना चाहिए।

वहीं, सोलर ने कहा कि एनरीक के अनुबंध का नवीनीकरण क्लब के मुख्य एजेंडा में नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493