नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 19 वर्षीय एक लड़की को बचाया, जिसे उसकी नानी ने कथित तौर पर बेच दिया था। इस मामले में महिला की नानी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहां (58), लड़की की नानी व उत्तर-पूर्व दिल्ली के नंद नगरी निवासी लीलू (30), रामवीर (35) व चिंताराम (45) के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश के दादरी के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां ने अपनी मामी पर अपनी बेटी को बेचने को लेकर एक मामला दर्ज कराया था। लड़की की मां उसे मामी के पास छोड़कर जयपुर चली गई थी।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) ए.के.सिंघल ने संवाददाताओं से कहा, “लड़की ने अपने बयान में पुलिस से कहा है कि जन्माष्टमी के दिन उसकी नानी अपने एक सहयोगी के साथ उसे अपने साथ ले गई। उसके बाद उन्होंने उसे चार खंभा नंद नगरी इलाके में ले गए, जहां तीन लड़के पहले से मौजूद थे और उन्होंने उसकी नानी के साथ फुसफुसाकर बात की, जिसके बाद उसे गौतम बुद्धनगर ले जाया गया।”
मामले की जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि लड़की की आरोपी लीलू के साथ जबरदस्ती शादी कर दी।
सिंगला ने कहा, “लड़की से लीलू ने अपने घर पर दुष्कर्म किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि उसने उसकी नानी शाहजहां से उसे एक लाख रुपये में खरीदा है।”
पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 343 (तीन या अधिक दिनों तक गलत तरीके से कैद रखना), धारा 366 (अपहरण), धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), धारा 506 (आपराधिक उद्देश्य) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath