‘मेरांती’ तूफान से ताइवान में जनजीवन थमा

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान ने ग्रीन आइलैंड, ऑर्चिड आइलैंड और पूर्वी ताइवान से 20,629 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राहत कार्यो के लिए 20,000 सैनिकों को तैनात किया गया है।

नेशनल कमीशनल फॉर डिसास्टर रिडक्शन (एनसीडीआर) के अनुसार, करीब 20,000 घरों में बिजली व पानी नहीं हैं।

तूफान के मद्देनजर उड़ानों और रेल सेवाओं को स्थगित कर दिया गया, जबकि बुधवार को स्कूलों व सरकारी एजेंसियों को बंद कर दिया गया है।

दक्षिण ताइवान में समुद्र के आसपास चल रही तेज हवाओं के कारण मछली पकड़ने और परिवहन नौकाओं पर भी रोक लगा दी गई है।

ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो के अनुसार, 200 किमी की परिधि वाले इस तूफान में 263 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

दक्षिण ताइवान में अब तक प्रति वर्ग मीटर 341 लीटर बारिश दर्ज की गई है, जिसका स्तर और बढ़ने की आशंका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493