नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुधवार को बेंगलुरू के एक अस्पताल में गले की सर्जरी हुई। उनकी सर्जरी पांच घंटे तक चली।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के एक अधिकारी ने यहां कहा, “चिकित्सकों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है।”
केजरीवाल के एक सप्ताह तक बेंगलुरू में रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath