नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस फैसले को ‘तकलीफदेह’ बताया।
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस फैसले को ‘तकलीफदेह’ बताया।
सिद्धू ने एक ट्वीट में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपने हाथों से लिखा एक पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, “मैं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।”
उन्होंने लिखा, “लंबा नाता, तकलीफदेह फैसला..पंजाब पहले, पंजाब पंजाबियत और हर पंजाबी को जरूर जीतना चाहिए।”
सिद्धू ने आठ सितंबर को एक नए राजनीतिक मोर्चा ‘आवाज-ए-पंजाब’ के गठन की औपचारिक घोषणा करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने साथ ही कहा था कि उनकी लड़ाई व्यवस्था और उन नेताओं के खिलाफ है, जिन्होंने पंजाब को ‘बर्बाद’ कर दिया है। इससे पहले उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
इसी बीच सिद्धू के एक परिजन ने आईएएनएस को बताया कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू जल्द ही दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात के बाद पार्टी से इस्तीफा दे देंगी।
उन्होंने कहा, “वह जल्द ही दिल्ली जाकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी और अपना इस्तीफा सौंप देंगी।”
dharmpath.com dharmpath