एमटीएनएल परफेक्ट हेल्थ मेला 25 स

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख गैर सरकारी संगठन, हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एचसीएफआई) ने अपने सालाना समारोह एमटीएनएल परफेक्ट हेल्थ मेला 2016 की घोषणा कर दी है। इस मेले की थीम इस साल ‘वन हेल्थ’ है। मेले का आयोजन 25 से 29 अक्तूबर को तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में एमटीएनएल, एनडीएमसी और अन्य केंद्रीय व दिल्ली राज्य सरकार के सहयोग से होगा।

एचसीएफआई के अध्यक्ष डॉ के.के. अग्रवाल ने कहा, “एचसीएफआई देश की स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वचनबद्ध है। इसी सिलसिले में हम दो दशकों से परफेक्ट हेल्थ मेला आयोजित कर रहे हैं। इस बार यह हमारे लिए खास है क्योंकि हम अपने 25 साल पूरे कर रहे हैं। इस बार हम वन हेल्थ पर ज्यादा जोर देंगे, ताकि मिल-जुल कर सभी क्षेत्रों में लोकल, नेशनल और ग्लोबल स्तर पर हम लोगों, जीवों और पर्यावरण की बेहतर सेहत का लक्ष्य हासिल कर सकें।”

इस साल के परफेक्ट हेल्थ मेला के सीविक पार्टनर डॉ. पी.के. शर्मा, मेडिकल हेल्थ ऑफिसर एनडीएमसी ने कहा, “हम हार्टकेयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया को इस पहल के लिए मुबारकबाद देते हैं। हम इसे सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493