नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। रेल मंत्रालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘भारतीय रेल’ को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार योजना 2015-16 में एक श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।
पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को 14 सितंबर को राष्ट्रपति भवन ऑडिटोरियम, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। पुरस्कार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रदान किया। रेलवे बोर्ड के सदस्य (कार्मिक) प्रदीप कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया।
रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने ‘भारतीय रेल’ पत्रिका के संपादक मंडल को पुरस्कार प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सम्पादक मंडल को हिंदी के प्रयोग व प्रसार के लिए कार्य करने के हेतु बधाई दी। संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा तथा रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाईं ने भी संपादक मंडल को पुरस्कार प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर निदेशक सूचना एवं प्रसार, रेलवे बोर्ड वेद प्रकाश तथा ‘भारतीय रेल’ पत्रिका के संपादक रमाकांत पांडेय भी उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath