पत्रिका ‘जल चेतना’ को राजभाषा कीर्ति का प्रथम पुरस्कार

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रूड़की की गृह पत्रिका ‘जल चेतना’ को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार योजना 2015-16 की गृह पत्रिका श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पत्रिका के संपादक और संस्थान के निदेशक राजदेव सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया।

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने इस अवसर पर राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जल चेतना के माध्यम से संस्थान और जल विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच राजभाषा के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

भारती ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षो में जल चेतना और निखर कर सामने आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493