वहशी की चंगुल से निकली पीड़िता ने थाने पहुंच कर आप बीती बताई। यह माजरा सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई और आनन-फानन में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र निवासिनी 60 वर्षीय कलावती (काल्पनिक नाम) अकेले रहती है। कलावती के पति का करीब 15 साल पहले देहांत जो चुका है। वह काफी दिनों से बीमार चल रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात 11 बजे के बाद गांव का ही 24 वर्षीय संदीप घर में घुस आया। पीड़िता ने बताया कि वह अक्सर उसके घर आया जाया करता था। इसलिए महिला को पहले कोई शक नहीं हुआ।
आरोपी ने पीड़िता को बीमार समझ कर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो महिला कुछ समझ ही नहीं पाई, लेकिन जब उसे अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का अंदाजा हुआ तो उसने विरोध करना शुरू किया। इस पर वहशी युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि बेखौफ वहशी अपने नापाक मंसूबे में कामयाब होकर भाग निकला।
यही नहीं इस दौरान आरोपी और महिला के बीच हुई हाथा-पाई में कमरे का सामान अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह पीड़िता ने थाने में अपने साथ हुए दुष्कर्म के घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर मड़ियांव अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath