नक्सल प्रभावित पुरुलिया से हथियारों के साथ 2 गिरफ्तार

कोलकाता, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित पुरुलिया जिले में अवैध हथियार रखने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक 27 वर्षीय महिला शामिल है।

आरोपी कबिता गौरी और पंचानन महतो को शुक्रवार को दो छोटे हथियारों और गोला-बारूद के साथ पुरुलिया जिले में बलरामपुर के टाटा-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर हनुमाता पुल के पास गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा, “विश्वस्त सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 25(1)(ए)/27 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।”

कबिता गौरी उर्फ कल्पना उर्फ सरला 2011 और 2012 में भी बलरामपुर में आईपीसी और शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामलों में लिप्त रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493